Monday, 4 March 2019

Mokha Dhoka Diya Mujhe

Mokha Dhoka Diya Mujhe




काली अँधियारी रात। कभी-कभी रह-रहकर हवा का तेज झोंका आता था और आकाश में रह-रहकर बिजली भी कौंध जाती थी। रमेसर काका अ

पने घर से दूर घोठे पर मड़ई में लेटे हुए थे। रमेसर काका का घोठा गाँव से थोड़ीदूर एक गढ़ही (तालाब)के किनारे था। गढ़ही बहुत बड़ी नहीं थी

पर बरसात में लबालब भर जाती थी और इसमें इतने घाँस-फूँस उग आते थे कि डरावनी लगने लगती थी।
इसी गढ़ही के किनारे

आम के लगभग 5-7 मोटे-मोटे पेड़ थे, दिन में जिनके नीचे चरवाहे गोटी या चिक्का, कबड्डी खेला करते थे और मजदूर या गाँव का कोई व्यक्ति जो खेत घूम

ने या खाद आदि डालने गया होता था आराम फरमाता था।
धीरे-धीरे रात ढल रही थी पर हवा का तेज झोंका अब आँधी का रूप ले चला था।

आम के पेड़ों के डालियों की टकराहट की डरावनी आवाज उस भयंकर रात में रमेसर काका की मड़ई में बँधी भैंस को भी डरा रही थी और भैंस डरी

-सहमी हुई रमेसर काका की बँसखटिया से चिपक कर खड़ीं हो गई थी। रमेसर काका अचानक सोए-सोए ही हट-हट की रट लगाने लगे थे पर भैंस अ

पनी जगह से बिना टस-मस हुए सिहरी हुई हटने का नाम नहीं ले रही थी।
रमेसर काका उठकर बैठ गए और बैठे-बैठे ही भैंस के पेट पर हाथ फेरने लगे। भैंस

भी अपनापन पाकर रमेसर काका से और सटकर खड़ी हो गई। रमेसर काका को लगा कि शायद भैंस को मच्छर लग रहे हैं इसलिए बैठ नहीं

रही है और बार-बार पूँछ से शरीर को झाड़ रही है। वे खड़े हो गए और मड़ई के दरवाजे पर रखे धुँहरहे (मवेशियों को मच्छर आदि से बचाने के लिए ज

लाई हुई आग जिसमें से धुँआ निकलकर फैलता है और मच्छर आदि भग जाते हैं) पर थोड़ा घांस-फूंस रखकर मुँह से फूंकने लगे।
रमेसर काका फूँ

क मार-मारकर आग तेज करने लगे और धुंआ भी बढ़ने लगा। बार-बार फूँक मारने से अचानक एक बार घांस-फूँस जलने लगी और मड़ई में

थोड़ा प्रकाश 

0 comments: