Monday, 4 March 2019

Le Amin Aagya


Le Amin Aagya 




घटना तब की है जब मेरी नानी जी की उम्र १५ - १६ की रही होगी। तब वह उत्तर प्रदेश के सुलतान पुर जिले के एक गाँव में रहती थीं वहीँ उनका मायका है। उस

 समय में अक्सर बंजारे और नट अपनी टोलियाँ बनाकर घूमा करते थे। ये नट और बंजारे एक स्थान से दुसरे स्थान पर घूमते थे और जहाँ ज्यादा आ

बादी देखते थे वहां पर अपना मेला लगा कर करतब दिखाया करते थे और पैसे कमाते थे।

ये बंजारे हमेशा अच्छे नहीं होते थे। अक्सर बंजारों और नटों की टोली के रूप में डाकुओ की भी टोली घूमा करती थी। जो दिन में तो मेला

लगाते थे मगर रात में लूटपाट किया करते थे। इसलिए अक्सर गाँव के जानकार लोग अपने गाँव के आसपास इस तरह का नटों का मेला नहीं लगने देते थे।

एक बार एक ऐसा ही मेला नानी के गाँव से थोड़ी दूर पर लगा हुआ था। वहां गाँव के बच्चे अक्सर जाने की जिद किया करते थे मगर कोई उन्हें

हां जाने नहीं देता था। इतना ही नहीं गाँव वालो ने बच्चो का खेतों में जाना और दोपहर को बाहर खेलने से मना कर दिया था। बच्चो को ये बा

त बहुत ख़राब लगती थी मगर बड़ो के आगे बच्चो की कहाँ चलती। इसलिए बच्चे न चाहते हुए भी सिर्फ तभी तक घर के बाहर खेलते

 थे जब तक कोई न कोई बड़ा उनके साथ रहता था। मेरी नानी ये सब रोज़ देखती थी ऐसा सिलसिला करीब एक महीने तक चला जब तक वहां वो नटों का मेला लगा हुआ था।

नानी को ये बात बहुत अजीब लगती थी के नटों का टोला हो या डाकुओ का आखिर बच्चो के ऊपर ये बंदिश क्यों है? खैर इस बात का जवाब बच्चो को सिर्फ यही मिलता था के ये नट उन्हें पकड़ ले जायेंगे।

करीब एक महीने तक बच्चों पर बंदिश और बड़ो पर डर का साया रहा। इन सब बंदिशों के बावजूद एक दिन सुबह दस बजे के करीब गाँव में

 काफी शोरशराबा मचा और पता लगा के एक पड़ोस का एक छोटा बच्चा करीब दस साल का एक लड़का घर से बाहर आया था और

गायब हो गया। पूरे गाँव में उसे ढूँढा गया मगर कहीं उसका पता नहीं चला। आखिर कार गाँव के हर घर से सरे बड़े मर्द जोर शोर से उस

0 comments: